Home / राजनीति / जय श्रीराम का नारा लगाने वालों के स्वर क्यो है धीमे;अमित शाह

जय श्रीराम का नारा लगाने वालों के स्वर क्यो है धीमे;अमित शाह

 

लखनऊ

लखनऊ में नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 24-26 जनवरी तक चलने वाले यूपी महोत्सव के आयोजन समारोह “यूपी दिवस” में गृह मंत्री अमित शाह ने सम्मिलित होते हुए कहा कि यूपी में कार्यक्रमों योजनाओं के क्रियान्वयन और सफलता को लेकर पहले सवाल उठता था लेकिन आज उत्तर प्रदेश न सिर्फ इसका अग्रणी इंजन बन चुका है, यूपी हर एक छेत्र में प्रगति और कमाल करने जा रहा है। मंच पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के भी नारे लगाए। शाह ने कहा कि मोदी जी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है, इसी तरह योगीजी ने यूपी को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। 15 अगस्त, 2047 को जब देश की आजादी की सदी मनाई जाएगी, तब यूपी विकसित बनेगा। विकसित भारत का यूपी अहम राज्य है, हम आज इस संकल्प को दोहराते हैं कि यूपी भारत की धड़कन और आत्मा है जो देश के विकास का इंजन भी बन रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल