Home / राज्य / शामली में अनियंत्रित कार डंपर से टकराई, हरियाणा के 4 युवकों की मौत, हमीरपुर में DCM ने तीन को रौंदा

शामली में अनियंत्रित कार डंपर से टकराई, हरियाणा के 4 युवकों की मौत, हमीरपुर में DCM ने तीन को रौंदा

 

शामली से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

हमीरपुर उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर हुए भीषण सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शामली जिले के पानीपत-खटीमा हाइवे पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार खड़े डंपर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह दुर्घटना बाबरी थाना क्षेत्र के बुटराड़ा गांव के पास रात करीब 12 बजे हुई। शामली के एडिशनल एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सड़क किनारे एक डंपर खड़ा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार सीधे उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी गई है।वहीं, दूसरा हादसा हमीरपुर जिले में हुआ, जहां तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने सड़क किनारे बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दोनों ही घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल