Home / राज्य / जमीन को लेकर विवाद बुजुर्ग की हत्या, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,पुलिस बल तैनात

जमीन को लेकर विवाद बुजुर्ग की हत्या, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,पुलिस बल तैनात

 

अंबेडकरनगर 

अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित विजय गांव में जमीनी विवाद के चलते 60 वर्षीय बच्चाराम चौहान की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को किसी तरह शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चाराम शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और लंबे समय से विपक्षियों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे बच्चाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया और इससे पहले भी धमकियां दी थीं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल