Home / राज्य / अनूप खेड़ा अंडरपास के पास बस और डीसीएम में जोरदार टक्कर, 11 घायल, एक की अस्पताल में मौत

अनूप खेड़ा अंडरपास के पास बस और डीसीएम में जोरदार टक्कर, 11 घायल, एक की अस्पताल में मौत

 

लखनऊ 

शाम लगभग 7 बजे थाना बिजनौर में सूचना मिली कि किसान पथ पर अनूप खेड़ा अंडरपास के पास एक बस और डीसीएम ट्रक में गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई है। जांच में पता चला कि बस संख्या- UP 44AT6853, जो ग्राम लखोटा माफी, थाना बल्दीराज, जनपद सुल्तानपुर से बारात लेकर जनपद इटावा जा रही थी, जिसमें लगभग 30–35 बाराती सवार थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आते डीसीएम (UP-76TT7232) ने अनियंत्रित होकर बस में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

राजेश कुमार पुत्र पन्नालाल (40 वर्ष) साधुराम पुत्र श्रीनाथ (55 वर्ष)अमरनाथ पुत्र रघुनाथ (50 वर्ष)राम मझोर पुत्र भगवती (70 वर्ष) लक्ष्मण यादव पुत्र शोभाराम यादव वासुदेव पुत्र छोटेलाल राजेश कुमार यादव पुत्र वंश बहादुर यादव प्रदीप यादव पुत्र हंसराज शकील पुत्र मुनीर संतोष पुत्र राम बहादुर संदीप पुत्र रामप्यारी

 

इलाज के दौरान राम मझोर (70 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक के साथ मौजूद उसके भांजे रामनयन पुत्र संतराम को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से साइड कर दिया गया और यातायात पूरी तरह सामान्य कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल