लखीमपुर खीरी
जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे छह लोगों से भरी कार शारदा नहर में गिर गई। कार के गेट लॉक होने के कारण अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक बबलू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पढुआ थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार रात UP32 BA 2399 नंबर की कार अनियंत्रित होकर सुतिया साईफन, मझरा पूरब के पास शारदा नहर में गिर गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कार को बाहर निकाला गया और सभी को CHC रमिया बेहड़ ले जाया गया।
डॉक्टरों ने जिन लोगों को मृत घोषित किया, उनमें शामिल हैं:- 👇
जितेंद्र पुत्र विपिन बिहारी, निवासी घाघरा बैराज, सुजौली, बहराइच
घनश्याम पुत्र बल्लू, निवासी घाघरा बैराज, सुजौली, बहराइच
लालजी पुत्र मेवा लाल, निवासी सीशियन पुरवा, सुजौली, बहराइच
अजीमुल्ला पुत्र (अज्ञात), निवासी गिरिजापुरी, सुजौली, बहराइच
सुरेंद्र पुत्र विशुसोखा, निवासी रामवृक्ष पुरवा, सुजौली, बहराइच




