Home / राज्य /  अधूरा SIR फॉर्म भरने पर ग्रामीणों ने BLO से की हाथापाई,हंगामा मुकदमा दर्ज

 अधूरा SIR फॉर्म भरने पर ग्रामीणों ने BLO से की हाथापाई,हंगामा मुकदमा दर्ज

 

 

लखनऊ

नगराम क्षेत्र के सलेमपुर अचाका गांव में रविवार को BLO और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद ने मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने BLO अंजना यादव के साथ अभद्रता की और अधूरा SIR फॉर्म भरने का आरोप लगाते हुए हाथापाई की।

घटना के बाद BLO अंजना यादव ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर दो नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के दौरान BLO और कुछ ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल