Home / राज्य / IAS नवनीत कुमार सहगल का प्रसार भारती के चेयरमैन पद से अचानक इस्तीफा से अटकलों का बाजार गर्म 

IAS नवनीत कुमार सहगल का प्रसार भारती के चेयरमैन पद से अचानक इस्तीफा से अटकलों का बाजार गर्म 

 

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नवनीत कुमार सहगल का प्रसार भारती के चेयरमैन पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। देश की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी इस वक्त की यह बड़ी खबर है।नवनीत सहगल का मूलरूप से फरीदकोट के रहने वाले हैं, उनकी शुरुआती पढ़ाई अंबाला से हुई। वो शुरुआत से ही सिविल सर्विसेस में जाना चाहते थे,कम उम्र होने की वजह से उन्होंने चार्टेड अकाउंटेंट में दाखिला ले लिया।ट्रेनिंग पर सहारनपुर में तैनाती मिली। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी ज़िम्मेदारियां संभाली।साल 2002 में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार में मायावती ने नवनीत सहगल को लखनऊ का डीएम बनाया।2003 में मायावती की सरकार जाने के बाद वह सपा सरकार में वो अपने पद पर बने रहे।

 

हर सरकारों के पसंदीदा अफसर में थी उनकी पहचान

 

कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन नवनीत सहगल BSP, SP और BJP समेत सभी सरकारों के पसंदीदा ऑफिसर बने रहे। मायावती की सरकार में, उन्होंने उनके सेक्रेटरी के तौर पर काम किया और उन्हें बहुत असरदार ऑफिसर माना जाता था। अखिलेश यादव की सरकार में भी उनका असर बना रहा, वे उनके सबसे करीबी और सबसे ताकतवर ऑफिसर बने रहे। नवनीत सहगल ने योगी सरकार में भी प्रिंसिपल सेक्रेटरी ऑफ इन्फॉर्मेशन के तौर पर काम किया। प्रसार भारती के चेयरमैन पद से उनके अचानक इस्तीफे से पावर कॉरिडोर में अटकलें तेज हो गई हैं। उनके इस्तीफे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल