Home / राज्य / NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, इंटर्नशिप कर रहे 4 MBBS डॉक्टरों की दर्दनाक मौत 

NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, इंटर्नशिप कर रहे 4 MBBS डॉक्टरों की दर्दनाक मौत 

 

 

अमरोहा 

अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार चार डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 9 के अतरासी इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए और अंदर बैठे चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों की पहचान अर्णब चक्रवर्ती (कोलकाता), आयुष शर्मा, श्रेष्ठ पंचोली (दिल्ली) और सप्तऋषि (त्रिपुरा) के रूप में की है। सभी MBBS कर अमरोहा की वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे थे।

रात में दुर्घटना की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। गुरुवार सुबह परिवारजन अमरोहा पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल