नई दिल्ली
रूस के राष्ट्रपति बलादिमीर पुतिन भारत की दो दिवसीय सरकारी यात्रा पर गुरुवार को दिल्ली पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल को दरकिनार करके दिल्ली अंतरास्ट्रीय एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी की। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में पीएम मोदी के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के सम्मान में अपने आवास पर डिनर का आयोजन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा चार साल बाद पुतिन की पहली भारत यात्रा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में साझेदारी पर खास ध्यान दिया जाएगा।
साझेदारी के 25 साल पूरे पुतिन की यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। यह साझेदारी अक्टूबर 2000 में शुरू हुई थी। दिसंबर 2010 में इसे बढ़ाते हुए ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया था। पुतिन की यात्रा का विषय ऐसे समय में भारत-रूस सामरिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है, जब भारत के अमेरिका के साथ संबंधों में तेज गिरावट आई है। शुक्रवार को होने वाली दोनों देशों की 23 वीं शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग को बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटे ‘मॉड्यूलर रिएक्टर’ में संभावित सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है। शुक्रवार को पुतिन के परम्परागत स्वागत बाद वार्ता का द्विपक्षीय दौर शुरू होगा,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी।





