Home / राज्य / दोष सिद्ध होने पर महिला ने खाया ज़हर, झांसी ले जाते समय मौत, चार आरोपी जेल भेजे गए

दोष सिद्ध होने पर महिला ने खाया ज़हर, झांसी ले जाते समय मौत, चार आरोपी जेल भेजे गए

 

ललितपुर

एससी/एसटी एक्ट स्पेशल न्यायालय में चल रहे एक हत्या केस में दोष सिद्ध होने के बाद आरोपियों को कस्टडी में लेने का आदेश दिया गया। इसी दौरान मुख्य आरोपी महिला गेंदा बाई (60) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक ने बताया कि यह मामला 17 सितंबर 2023 का है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर नेन्सी गार्डन के पीछे रहने वाले किशन (22) की छह लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में गेंदा बाई, उसकी बेटी अशर्फी, बेटा बबलू, सुरेंद्र और द्रोपाल आरोपी बनाए गए थे।

शनिवार को अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी करार देकर हिरासत में लेने का निर्देश दिया। इसी बीच गेंदा बाई ने ज़हर खा लिया। डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर किया, परंतु रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल