रामपुर
रामपुर ज़िले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दवाखाने पर छापा मारकर बड़ा खुलासा किया। जांच के दौरान यहां कथित तौर पर लड़का पैदा होने की दवा मरीजों को बांटी जा रही थी। टीम को मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाएं और सामग्री मिली है।
स्वास्थ्य विभाग ने दवाखाना संचालक हकीम मारूफ अहमद को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस तरह की भ्रांतियों और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि लोगों को गुमराह होने से बचाया जा सके।




