लखनऊ
यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आगामी 19 दिसंबर से प्रारंभ होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। यह पाँच दिवसीय सत्र मंगलवार को कैबिनेट बाय सर्कुलेशन के माध्यम से मंजूर किया गया। सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य पूरे किए जाएंगे। साथ ही संभावना है कि सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट भी सदन में पेश कर सकती है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि सत्र में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है। विपक्षी दल इस प्रक्रिया को लेकर लगातार भाजपा पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं, जिससे सदन में तीखी बहस की पूरी संभावना जताई जा रही है।





