Home / राज्य / साइंस क्विज प्रतियोगिता में 168 परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा कक्षा 6-7व 8 के छात्र छात्राए सामिल 

साइंस क्विज प्रतियोगिता में 168 परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा कक्षा 6-7व 8 के छात्र छात्राए सामिल 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

 

ब्लॉक संसाधन केंद्र लक्ष्मीपुर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित साइंस क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण एवं मानव प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा के मार्गदर्शन एवं एआरपी विज्ञान राकेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हआ।

प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 एवं 8 के जूनियर हाई स्कूलों से कुल 168 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम चरण में लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके उपरांत फाइनल राउंड आयोजित किया गया, जिसमें चयनित 25 विद्यार्थियों को रेंडम आधार पर पांच-पांच के पांच समूहों में विभाजित किया गया।साइंस क्विज प्रतियोगिता में 168 परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा कक्षा 6-7व 8 के छात्र छात्राए सामिल 

फाइनल राउंड में कुल 10 राउंड आयोजित हुए, जिनमें विज्ञान, तकनीकी ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों का चयन जिले स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बैग एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल