- लखनऊ
कोडीन सिरप मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को सदन की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।विपक्ष के लिए पुरानी कहावत बिल्कुल सही बैठती है चोर की दाढ़ी में तिनका।
सीरप मामले पर समय-समय पर इस दिशा में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के द्वारा छापेमारी की कार्यवाही होती है, कोडीन कफ सीरप से उत्तर प्रदेश में कोई भी मौत नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में खुलासा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जो सबसे बड़ा होलसेलर पकड़ा गया है उसको लाइसेंस 2016 में समाजवादी पार्टी ने दिया था।नकली दवा से उत्तर प्रदेश में किसी की मौत की जानकारी शासन के सामने नहीं आई है। एसटीएफ अलग-अलग जगह पर लगातार छापेमारी भी कर रही है।उत्तर प्रदेश के अंदर कोडिंग कफ सिरप का प्रोडक्शन नहीं होता है, मध्य प्रदेश हिमाचल और अन्य राज्यों में होता है जो मौत के मामले सामने आए हैं वह अन्य राज्यों में आए हैं..







