महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
नौतनवा तहसील के उपनिबंधकके भ्रष्टाचार के विरोध में क्रमिक अनशन कर रहे नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने द्वितीय चरण के आंदोलन के 75 दिन पूरा होने पर आकर्षित होते हुए उपनिबंधक का पुतला तहसील परिचय परिसर में जलाकर विरोध जताया।
किसान नेता श्री शुक्ल ने कहा कि उपनिबंधक कि भ्रष्टाचार के विरोध में प्रथम चरण के आंदोलन जहां 46 दिन चले थे और जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अनशन स्थगित कराया गया था बावजूद स्थानांतरण में होने पर अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ल ने द्वितीय चरण का आंदोलन शुरू किया और आज 75 दिन पूरा होने पर उपनिबंधकका पुतला जलाकर तहसील में नारेबाजी करते हुए कहा कि जिलाधिकारी महाराजगंज द्वारा उप निबंधक के खिलाफ एडीएम न्यायिक महराजगंज द्वारा जांच भी कराया गया परंतु अब तक शासन द्वारा स्थानांतरण में होने से जहां सरकार की छवि धूमिल हो रही है कोई आम जनमानस में उपनिबंधक के विरुद्ध तमाम तरह की चर्चा सुनने को मिल रहा है।
श्री शुक्लू ने शासन एवं प्रशासन को आगाह किया कि जिलाधिकारी के भेजे गए पत्र के अवलोकन में स्थानांतरण नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में चक्का जाम किया जाएगा इस दौरान रेबारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव मुकेश त्रिपाठी राम हजूर यादव शेख समसुद्दीन जगनारायण विश्वकर्मा बृजेश कुमार मनोज मिश्रा अखिलेश उपाध्याय दीपेंद्र प्रजापति शेख समसुद्दीन सुधीर शुक्ला अमित सिंह अमरेश मौर्य सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।






