Home / राज्य / स्वर्गीय लक्ष्मीनारण सिंह की पुण्यतिथि पर 200 कंबलों का जरूरतमंदों में हुआ वितरण

स्वर्गीय लक्ष्मीनारण सिंह की पुण्यतिथि पर 200 कंबलों का जरूरतमंदों में हुआ वितरण

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा और श्रद्धा का भाव रखते हुए जरूरतमंदों के बीच 200 कंबलों का वितरण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने स्वामी विवेकानंद व स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण सिंह के चित्र पर मुख्य अतिथि एसएसबी कमाडेंट जगदीश धवई व उपप्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मीपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर सामाजिक योगदान और सेवा भावना को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कंबल वितरण का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर जन जागृती सेवा संस्थान के कलिका सिंह ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण सिंह सदैव समाज सेवा में अग्रणी रहे और उनकी पुण्यतिथि पर इस तरह का आयोजन करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के रणवीर सिंह ने कहा कि मानव सेवा कार्य सबसे बड़ा कार्य है।भाई उपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस कदम भूरि भूरि जन जागृति सेवा संस्थान की प्रसंशा की।

इस दौरान कार्तिकेय सिंह,नरेन्द्र पाण्डेय,नन्हे सिंह,शैलेस त्रिपाठी,दीपक पाल,सुनील यादव,हरिराम यादव,सीताराममौर्य,गोलूसिंह,मोवीन,इसरार,रहमान,अर्जुन,रामनयनमौर्य,पंजाबीयादव,गजराज,कृपाशंकर पाण्डेय,रामरतनमौर्य,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पुनीत कार्य की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल