Home / राज्य / सीतापुर में नवविवाहित प्रेमी जोड़े ने मंदिर प्रांगण में की आत्महत्या, 22 दिन पहले यहीं हुई थी शादी

सीतापुर में नवविवाहित प्रेमी जोड़े ने मंदिर प्रांगण में की आत्महत्या, 22 दिन पहले यहीं हुई थी शादी

सीतापु

जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक नवविवाहित प्रेमी जोड़े ने मंदिर प्रांगण में आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि करीब 22 दिन पहले इसी मंदिर में दोनों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरगांव थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुरवा निवासी खुशीराम (22) और मोहिनी (20) के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआत में दोनों के परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे, लेकिन काफी मान-मनौव्वल के बाद वे राजी हो गए। इसके बाद 6 दिसंबर को हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कलां स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का प्रेम विवाह संपन्न हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे, लेकिन रविवार सुबह उन्होंने मंदिर प्रांगण में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल