Home / राज्य / बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बच्चों के डांस से नाराज जीजा ने साले की चाकू से गोदकर हत्या

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बच्चों के डांस से नाराज जीजा ने साले की चाकू से गोदकर हत्या

मेरठ

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बर्थडे पार्टी खुशी के माहौल से बदलकर खौफनाक वारदात में तब्दील हो गई। यहां एक जीजा ने मामूली विवाद के बाद अपने साले की बेरहमी से हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, जीजा अपनी पत्नी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने ससुराल पहुंचा था। पार्टी के दौरान बच्चों के डांस को लेकर वह नाराज हो गया और इसी बात को लेकर उसने झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख साला बीच-बचाव के लिए आगे आया, लेकिन यह बात जीजा को और नागवार गुजरी।

गुस्से में आकर आरोपी जीजा ने चाकू निकालकर साले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से साले की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी जीजा मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल