Home / राज्य / सड़ा भोजन खाने से 71 भेड़ों की मौत, 150 गंभीर, सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश व 10 हजार प्रति भेंड़ के मुआवजे की घोषणा

सड़ा भोजन खाने से 71 भेड़ों की मौत, 150 गंभीर, सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश व 10 हजार प्रति भेंड़ के मुआवजे की घोषणा

लखनऊ

प्रेरणा स्थल के पास चरने गईं भेड़ों के झुंड में बड़ा हादसा हो गया। सड़ा और खराब भोजन खाने से 71 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि करीब 150 भेड़ें मरणासन अवस्था में पाई गईं। प्राथमिक जांच में भोजन विषाक्त होने की आशंका जताई गई है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

फतेहपुर के ढकौली मदरिया निवासी पशुपालक शिवरतन पाल के पास करीब 350 भेड़ें हैं। रविवार दोपहर वह भेड़ों को चराने के लिए प्रेरणा स्थल की पार्किंग के पास पहुंचे थे, जहां चार दिन से पड़ा सड़ा भोजन भेड़ों ने खा लिया। रात करीब 12:30 बजे भेड़ों के बीमार पड़ने और मौत की जानकारी मिली। इलाज की कोशिश के बावजूद कई भेड़ों की जान नहीं बच सकी।

सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भेड़ों को इंजेक्शन और ग्लूकोज दिया गया। मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रति मृत भेड़ 10 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। पशुपालक परिवार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल