Home / राज्य / बनारस में 1 जनवरी से CNG-PNG सस्ती, 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत  

बनारस में 1 जनवरी से CNG-PNG सस्ती, 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत  

वाराणसी

नए साल से पहले बनारसवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने शहर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। नई दरें 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद, यानी 1 जनवरी से लागू होंगी। इस फैसले से शहर के एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

नई दरें क्या होंगी:

डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत 48.47 रुपये से घटाकर 47.47 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) कर दी गई है। इससे वाराणसी के करीब 60,000 घरों को राहत मिलेगी और रसोई गैस का खर्च कम होगा।

वहीं, CNG की कीमत 88.17 रुपये से घटाकर 87.17 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। इस कटौती से लगभग 42,000 वाहन मालिकों को फायदा होगा, जिनमें 19,000 चार पहिया वाहन, 23,000 ऑटो रिक्शा, 150 बसें और अन्य वाहन शामिल हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल