Home / राज्य / चौकीदारी कायर बा” गाने के बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ कोतवाली तलब, दोबारा फिर होंगी तलब  

चौकीदारी कायर बा” गाने के बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ कोतवाली तलब, दोबारा फिर होंगी तलब  

लखनऊ

लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ शनिवार रात लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली तलब के बाद बयान दर्ज कराने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उनका बयान दर्ज नहीं किया। नेहा करीब साढ़े तीन घंटे तक थाने में रहीं, इसके बाद उन्हें बिना बयान लिए ही वापस भेज दिया गया।

थाने से लौटते समय नेहा सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कहा है कि रात में किसी महिला का बयान दर्ज नहीं किया जाता, इसलिए उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा। पुलिस की ओर से उन्हें बाद में आने की सूचना दी गई है। गौरतलब है कि नेहा सिंह राठौड़ ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था— “चौकीदारी कायर बा।” इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी, जिसके बाद उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

फिलहाल लखनऊ पुलिस का कहना है कि प्रक्रिया के तहत नेहा सिंह राठौड़ को फिर से बुलाया जाएगा और उनका बयान विधिवत दर्ज किया जाएगा। मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई औपचारिक लिखित बयान अभी जारी नहीं किया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल