Home / राज्य / सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने नौतनवा में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने नौतनवा में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

नौतनवा तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महराजगंज संतोष शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीणा ने आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आवास, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण करते समय पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें तथा शिकायतकर्ता को संतुष्टि का प्रमाण भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को एक ही मंच पर त्वरित न्याय और समाधान उपलब्ध कराना रहा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल