Home / राज्य / माधवलिया रेंज में तेंदुए का आतंक, पांच लोग घायल

माधवलिया रेंज में तेंदुए का आतंक, पांच लोग घायल

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

जिले के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत माधवलिया रेंज में तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, माधवलिया रेंज से सटे अमहवा व बेहिया गांवों के पास तेंदुआ अचानक आबादी क्षेत्र में आ गया। खेतों और रास्तों से गुजर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ ही गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और रात के समय घरों में रहने की अपील की है।घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।इस संदर्भ में प्रभागीयवनाधिकारी निरंजन सुर्वे का कहना है।कि तेदुए को पकड़ने की व्यवस्था बनाया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल