महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगल गुलरिहा निवासी संगीता चौहान ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को गायब करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि उसकी बेटी बीते कुछ पहले अपने बहन के यहा विहार गई थी।जहा युवक पहुंचा वह वहा से बेटी को लेकर गायब हो या।
महिला ने लिखित कोल्हुई पुलिस पत्र में आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुम्बई लेकर चला गया है।वह बार बार अपने बेटी से बात करने की बात कर रही है।तो युवक धमकी दे रहा है।पीड़िता महिला का कहना है कि बेटी के लापता होने से पहले उसे उक्त युवक बड़ी बेटी से मिलने विहार गया।जिसके बाद से गायब हो गई।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाना कोल्हुई में दर्ज कराई है।पुलिस ने केवल अश्वासन दिया।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई।इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह बताया कि घटना विहार का है।ऐसे में यहा की पुलिस कुछ भी नही कर सकती है।






