Home / राज्य / माघ मेला में दर्दनाक हादसा, सेक्टर-5 के टेंट में आग लगने से मुजफ्फरनगर डीएम के भतीजे की झुलसकर मौत

माघ मेला में दर्दनाक हादसा, सेक्टर-5 के टेंट में आग लगने से मुजफ्फरनगर डीएम के भतीजे की झुलसकर मौत

प्रयागराज

माघ मेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेक्टर-5 स्थित अन्नपूर्णा मार्ग पर बने एक टेंट में अचानक आग लग गई, जिसमें अंदर सो रहे एक युवक की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद माघ मेला क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मानस मिश्रा मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के रिश्ते में भतीजे थे

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे टेंट में आग लगी, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। उस समय मानस मिश्रा टेंट के अंदर सो रहे थे और आग की चपेट में आने से बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फायर कर्मियों ने गंभीर हालत में मानस मिश्रा को टेंट से बाहर निकाला। पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लगभग 90 प्रतिशत झुलसा हुआ बताया। इलाज के दौरान 2 से 3 घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल