Home / राज्य / फिर लौट आए प्रवीण तोगड़िया, बोले हनुमान चालीसा पाठ से मिलेगा मुफ्त अनाज और इलाज  

फिर लौट आए प्रवीण तोगड़िया, बोले हनुमान चालीसा पाठ से मिलेगा मुफ्त अनाज और इलाज  

रायबरेली

लंबे समय से ओझल रहे अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया शनिवार को अचानक रायबरेली लौट आये। सदर ब्लॉक के संदी नागिन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जिले के लोगों से मंगलवार और शनिवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रायबरेली जिले में करीब 50 हनुमान चालीसा केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिन्हें बढ़ाकर 500 तक किया जाएगा।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जिन स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा, वहां कोई भी हिंदू भूखा नहीं रहेगा। इन केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़ी योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इन केंद्रों पर साल में एक बार लोगों की मुफ्त ब्लड प्रेशर जांच कराई जाएगी और जिनमें बीमारी पाई जाएगी, उनका लखनऊ के निजी डॉक्टरों द्वारा मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

उन्होंने शिक्षा बजट पर भी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा पर करीब तीन प्रतिशत बजट खर्च हो रहा है, जिसे बढ़ाकर सात से आठ प्रतिशत किया जाना चाहिए, जिससे शिक्षा को मुफ्त बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की। राहुल गांधी के राम मंदिर दर्शन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राम के पास सभी को आना होता है। वहीं, ओवैसी के बयान को उन्होंने राजनीतिक स्टंट बताया और कहा कि 2027 में वही जीतेगा जो हिंदुत्व की रक्षा करेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल