महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर बाजार में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई,जब बड़ौदा यूपी बैंक के निकट एकमा मोड़ पर एक युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला।भोर के समय स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव को देखा, जिसके बाद आसपास के लोगो ने अस्पताल में भेजवाया जहा चिकित्सको मृत घोषित कर दिया।लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के शरीर पर किसी प्रकार के पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा,ताकि यदि कोई परिजन या परिचित सामने आ सके। शिनाख्त न होने की स्थिति में नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है तथा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।यदि किसी को इसकी कोई खबर मिले तो पुरन्दरपुर पुलिस को 9454403908 पर सूचित करे।






