Home / राज्य / गड्ढे में डूबने से बालक की मृत्यु,गांव में मचा कोहराम संवाद सूत्र

गड्ढे में डूबने से बालक की मृत्यु,गांव में मचा कोहराम संवाद सूत्र

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत बनवाटारी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया।जहा गड्ढे में डूबने से एक बालक की मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया जहा स्वजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुरूवार की शाम नौतनवा थाना के बनवाटारी गांव में शाम चार बजे अरूण अपने पिता राजेश को खेत की तरफ जाते हुए देखा था।बालक अरूण भी उसी तरफ खोजते हुए खेत जा रहा था।जब काफी समय बीत गया।तो स्वजन घर के अगल बगल तलाश करने लगे।सूचना पाकर पिता घर पहुचा।तो

वही उसका तीन वर्ष का बालक एक गड्ढे उतराता हुआ मिला।यह दृश्य देखकर पिता दहाड़ने लगा।कुछ समय बाद रह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।जहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।ग्रामीणों की मदद से बालक को आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डाक्टर मनीश कश्यप ने बताया कि बच्चा काफी समय से पानी डूबे रहने के कारण बच्चे की मृत्यु हो गई है।स्वजन बच्चे को लेकर घर चले गए।जहा उसे दफना दिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल