Home / राज्य / घने कोहरे में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत, पांच घायल  

घने कोहरे में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत, पांच घायल  

 

सुल्तानपुर

घने कोहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 161.4 के पास गोरखपुर की ओर जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से उससे जा टकराई। टक्कर के बाद कार ट्रक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर के रामपुर गोसाई, लखुआ पाटन निवासी एक परिवार इस दुर्घटना का शिकार हुआ है। कार सवार सभी लोग दिल्ली से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और लंबे दूरी तक घिसटती रही।

सूचना मिलने पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद से वाहन को काटा गया। हादसे में विजय कुमार यादव (58), लक्ष्मी (42) और वीर (6) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों में विनय कुमार यादव समेत कुल पांच लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल