महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
अड्डा बाजार कस्बे में चोरों ने छत के रास्ते एक मकान में घुसकर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना सोमवार की रात्रि बताई जा रही है।चोरी के समय स्वजन छत पर नही थे। सभी सदस्य नीचे घर में सो रहे थे।
नौतनवा थाना के अडडा बाजार चौकी के दो सौ मीटर के दूरी पर अज्ञात चोरों ने लक्ष्मीनरायन मद्धेशिया के छत पर चढ़कर घर के अंदर दाखिल हुए और बक्सों को खंगालते हुए उनके बड़ी पुत्री अंजनी की सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।यह जानकारी पिड़िता के माता को उस समय हुआ जब वह छत पर कपड़ा डालने आई तो देखा कमरे में सामान बिखरा दे चोरी का पता चला।पिड़िता ने बताया कि लगभग कुल बारह लाख के जेवरात की चोरी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।थानाध्यक्ष नौतनवा पुरूषोत्तम राव ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।







