Home / राजनीति / बहराइच में दिल दहला देने वाली घटना प्रसव पीड़ा से तंग आकर महिला ने खुद का पेट चीरकर निकाली नवजात बच्ची  

बहराइच में दिल दहला देने वाली घटना प्रसव पीड़ा से तंग आकर महिला ने खुद का पेट चीरकर निकाली नवजात बच्ची  

 

बहराइच

जनपद से एक हैरान कर देने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा का असहनीय दर्द सहन न कर पाने पर एक महिला ने खुद ही चाकू से अपना पेट चीरकर नवजात बच्ची को बाहर निकाल लिया। गंभीर अवस्था में महिला और नवजात को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामला बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल ग्राम का है, जहां रहने वाली 34 वर्षीय ननकई के पति बड़कऊ की लगभग छह माह पहले मृत्यु हो चुकी थी। शुक्रवार को ननकई को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आसपास कोई मदद न मिलने और दर्द असहनीय होने पर उसने चाकू से अपना पेट फाड़ लिया और बच्ची को जन्म दे दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर ननकई को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश सोनकर और डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि महिला ने किसी धारदार हथियार से अपने पेट को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर लिया था। उसे पहले फखरपुर सीएचसी से बहराइच मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होने पर महिला को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसे महिला विंग के एसएनसीयू वार्ड में निगरानी में रखा गया है। वहीं, इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल