Home / राज्य / लक्ष्मीपुर क्षेत्र के कोट कम्हरिया में चोरी, लाखों का सामान गायब

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के कोट कम्हरिया में चोरी, लाखों का सामान गायब

 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया में शनिवार को चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। मामला पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया निवासी पवन कुमार त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को वह अपने बगल के टोले पतरियहवां में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर बंद कर पूरा परिवार कार्यक्रम में गया हुआ था।

बताया जाता है कि 21 फरवरी को दोपहर में जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से सोने का माला, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के पायल व पायजेब, करीब 70 हजार रुपये नकद, घरेलू बर्तन, लगभग 2 कुंतल चावल, करीब 150 साड़ियां एवं अन्य कीमती कपड़े चोरी कर ले गए।

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी की इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। ग्रामीणों में भी भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस से शीघ्र खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल