Home / राज्य / ट्राम वे रेल के ऐतिहासिक धरोहर का निरीक्षण करने पहुँचे रेल अधिकारी एक दिन पहले डीआरएम लखनऊ से नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की थी मांग 

ट्राम वे रेल के ऐतिहासिक धरोहर का निरीक्षण करने पहुँचे रेल अधिकारी एक दिन पहले डीआरएम लखनऊ से नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की थी मांग 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

एकमा डिपो में स्थित देश की पहली ट्राम वे रेल परियोजना के ऐतिहासिक अवशेषों के संरक्षण और विकास को लेकर शुक्रवार को नौतनवा विधायक ने लखनऊ डीआरएम से मिलकर ट्राम वे को लक्ष्मीपुर में संरक्षित करने की मांग की थी।जिसे लेकर शनिवार को लखनऊ से सीनीयर डीवीजनल मकेनिकल इन्जीनियर निलेश कुमार अपने सहयोगी अरविद कुमार सिंह ने लक्ष्मीपुर पहुँच जहां डिपो परिसर में संरक्षित ट्राम वे इंजन और अन्य धरोहरों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित स्थलों का भौतिक सत्यापन किया।

उन्होने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही और संरक्षण योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों और क्षेत्रीय संगठनों ने मांग उठाई कि इस ऐतिहासिक धरोहर को लक्ष्मीपुर में ही संरक्षित किया जाए,जिससे आने वाली पीढ़ियाँ अपने क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें।

मामले की जानकारी मिलने पर ऋषि त्रिपाठी ने पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों और वन मंत्री से वार्ता की।उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक से संपर्क कर ट्राम वे इंजन के स्थानांतरण को रोकवाते हुए इसके बाद लक्ष्मीपुर क्षेत्र विकास मंच के संरक्षक चंद्र प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में अध्यक्ष घरभरन मद्धेशिया और महासचिव दुर्गा शंकर शुक्ल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पहुँचकर विधायक को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्राम वे इंजन को संरक्षित करने,प्रदर्शन हेतु शेड निर्माण कराने,रेलवे गेट संख्या 23 सी और 24 सी के मध्य रेलवे भूमि पर सड़क निर्माण कराने तथा नौतनवा से लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए ट्रेनों के संचालन एवं लक्ष्मीपुर में ठहराव सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल