Home / राज्य / साखू की अवैध तस्करी पर वन विभाग की कार्रवाई, 3 अभियुक्त गिरफ्ता भेजे गए जेल 

साखू की अवैध तस्करी पर वन विभाग की कार्रवाई, 3 अभियुक्त गिरफ्ता भेजे गए जेल 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर की टीम ने रविवार को गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उपप्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मीपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मीपुर तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पिपरिया के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान चार साइकिलों पर अवैध रूप से लदी साखू की लकड़ी ले जा रहे लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर चार साइकिलों पर कुल चार सांखू बोटा (लकड़ी के लट्ठे) पाए गए।

वन विभाग की टीम ने मौके पर ही तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध लकड़ी और चारों साइकिलों को भी जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के बाद लकड़ी, साइकिल और गिरफ्तार अभियुक्तों को आगे की विधिक प्रक्रिया के लिए लक्ष्मीपुर वन रेंज परिसर लाया गया। वन विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस संबंध में लक्ष्मीपुर के रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि वन संपदा की अवैध कटान और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार गश्त और निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल