लखनऊ
1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। यह घोषणा राज्यपाल की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने शुक्रवार देर रात जारी आदेश में की।
नए डीजी बनाए गए एलवी एंटनी देव कुमार वर्तमान में एडीजी (रूल एंड मैन्युअल) के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 1 मार्च 2026 से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पद पे-मैट्रिक्स लेवल-16 (₹2,05,400–₹2,24,400) के अंतर्गत आता है।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनकी तैनाती से संबंधित विस्तृत आदेश अलग से जारी किया जाएगा।





