Home / राज्य / परिवहन मंत्री पर आरोप लगाकर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सल्फास खाकर दी जान  

परिवहन मंत्री पर आरोप लगाकर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सल्फास खाकर दी जान  

 

चंडीगढ़

पंजाब से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अमृतसर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले रंधावा ने एक 12 सेकंड का वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए।

वीडियो में रंधावा कहते सुनाई देते हैं, “मैंने सल्फास खा ली है… मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से… अब मैं नहीं बचूंगा।” इस घटना के सामने आते ही राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, इस्तीफा देने के बाद लालजीत भुल्लर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जांच को प्रभावित न होने देने के लिए उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ा है।

फिलहाल, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल