लखनऊ
इस वर्ष गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में ₹160 प्रति क्विंटल अधिक है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
राज्य में गेहूँ खरीद का अभियान 30 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी 75 जनपदों में लगभग 6500 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल सके। राज्य मंत्री परिषद ने आज उसकी मंजूरी दे दी।
गेहूँ की खरीद राज्य के अंदर कुल 8 क्रय एजेंसियों के माध्यम से की जाएगी। इनमें एफसीआई, यूपी मंडी परिषद, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, नैफेड और एनसीसीएफ प्रमुख रूप से शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक किसानों से सीधे खरीद कर उन्हें उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए।






