Home / राज्य / बीएचयू में जाति पूछकर छात्र की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार  

बीएचयू में जाति पूछकर छात्र की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार  

वाराणसी 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक छात्र के साथ जाति पूछकर मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया है। पीड़ित छात्र प्रशांत मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समाजवादी पार्टी छात्र सभा का इकाई अध्यक्ष बताया जा रहा है, जिसके चलते मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार, वह हिंदी विभाग में क्लास करने गया था, जहां हिमांशु यादव ने उसे रोककर पहले नाम और फिर जाति पूछी। आरोप है कि जब प्रशांत ने भी उससे उसका नाम और कोर्स पूछा, तो हिमांशु भड़क गया और सबके सामने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना का पूरा वीडियो विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की लंका थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल