- गोंडा
नगीना से सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद आज गोंडा पहुंचेंगे। वह दोपहर करीब 12 बजे विनोद साहनी के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। चंद्रशेखर के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
वहीं, गोंडा में कजरी तीज मेले को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। कजरी तीज के मद्देनजर जिले में धारा 163 लागू है। मेले को लेकर गोंडा के कई रास्ते कल से ही सील किए गए हैं।






