Home / प्रशासनिक / करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन  

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन  

 

लखनऊ

देशभर में धोखाधड़ी और फ्रॉड समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया ग्रुप के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का रविवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। सहारा ग्रुप में अपनी कार्यशैली और विवादों के चलते अरोड़ा लंबे समय तक चर्चा में रहे।

संजय अरोड़ा पर सहारा ग्रुप के कर्मचारियों के शोषण के भी कई बार गंभीर आरोप लगे। कर्मचारियों की ओर से उनके खिलाफ शिकायतें और आरोप लगाए जाने के बावजूद वह लगातार पदोन्नति पाते रहे। सहारा ग्रुप के चेयरमैन के करीबी माने जाने के कारण उनकी पदोन्नतियां भी कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती थीं।अरोड़ा से जुड़ा सबसे चर्चित मामला मध्यप्रदेश पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा रहा। एक फ्रॉड के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस सहारा ग्रुप के डायरेक्टर संजय अरोड़ा, करुणेश अवस्थी समेत अन्य अधिकारियों की तलाश में बार-बार छापा मारकर तलाश कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें शामिल होने के लिए अरोड़ा और करुणेश अवस्थी एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। दोनों अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन इसी दौरान संजय अरोड़ा ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए दिल्ली जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और वापस घर लौट आए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर मध्यप्रदेश पुलिस को सूचना दी कि एयर इंडिया की सुबह की फ्लाइट से सहारा ग्रुप के डायरेक्टर करुणेश दिल्ली जा रहे हैं।बताया जाता है कि इसी सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही करुणेश अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। अवस्थी को करीब चार साल तक जेल में रहना पड़ा। इसके बाद जबलपुर हाईकोर्ट से उन्हें बमुश्किल जमानत मिल सकी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल