सुल्तानपुर
सुसुल्तानपुर जनपद में देहात कोतवाली के पखरौली गांव की रहने वाली श्रद्धा तिवारी ने कमाल कर दिदिया।जहां अपनी प्रतिभा के बल पर श्रद्धा का चयन यूपी सीनियर क्रिकेट टीम में हो गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित 20 सदस्यीय टीम में श्रद्धा को शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों खुशी की लहर दौड़ गई ,वहीं जिले के खेल प्रेमी भी श्रद्धा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। श्रद्धा के पिता संपूर्णानंद तिवारी उर्फ लल्लन एक व्यापारी और मां गृहिणी है और श्रद्धा की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी की लहर हैं और वही पूूूरा क्षेत्र जश्न में ओतप्रोत है।







