Home / राज्य / LPG सिलेंडर महंगा: फरवरी की शुरुआत में महंगाई का झटका, 19 किलो कमर्शियल गैस के दाम बढ़े

LPG सिलेंडर महंगा: फरवरी की शुरुआत में महंगाई का झटका, 19 किलो कमर्शियल गैस के दाम बढ़े

नयी दिल्ली

फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। आज 1 फरवरी 2026 को आम बजट पेश होने से पहले ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव कर दिया है। हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा की जाती है और इसी कड़ी में आज 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में करीब 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह नए रेट्स आज से देश के सभी प्रमुख महानगरों में लागू हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मेट्रो शहरों में 19 किलो LPG

 

सिलेंडर के नए दाम शहर

जनवरी 2026 में दाम

1 फरवरी 2026 में दाम बदलाव

दिल्ली – ₹49

मुंबई – ₹49.50

कोलकाता – ₹49.50

चेन्नई – ₹50

 

साल 2026 में दूसरी बार बढ़े LPG के दाम

गौरतलब है कि साल 2026 में यह दूसरी बार है जब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जनवरी 2026 में भी 111 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी।

दिल्ली में दाम ₹1580 से बढ़कर ₹1691.50 हो गए थे

मुंबई में ₹1531.50 से बढ़कर ₹1642.50,

कोलकाता में ₹1684 से बढ़कर ₹1795,

चेन्नई में ₹1739.50 से बढ़कर ₹1849.50 रुपये हो गए थे।

 

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

तेल कंपनियों ने आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत देते हुए 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इनके दाम 8 अप्रैल 2025 से अब तक स्थिर बने हुए हैं।

दिल्ली:- ₹853

मुंबई:- ₹852

कोलकाता:- ₹879

चेन्नई:- ₹868

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल