वाराणसी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक अवधेश सिंह का एक बेतुका और विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) के नियमों को लेकर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें UGC के किसी भी नियम की जानकारी नहीं है। विधायक ने कहा, “आप ही लोग बता दीजिए क्या है UGC का नियम। अगर नियम लागू हो गया है तो दिखाइए।”
पिंडरा क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण और कम मुआवजे को लेकर चल रहे विरोध पर भी अवधेश सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिंडारा के लोगों की जमीन जा रही है तो उन्हें मुआवजा भी मिल रहा है। अगर किसी को मुआवजा कम लग रहा है तो धरने पर बैठने से मुआवजा नहीं बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा, “कहिए हमसे मिलें।” विधायक ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि क्या लोग “हमसे पूछकर धरने पर बैठे हैं। ऐसा कहते हुए उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों की मंशा पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।
विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। विपक्ष ने इस बयान को जनविरोधी और असंवेदनशील करार दिया है।







