Home / राज्य / उत्तरी चौक रेंज क्षेत्र में हरे वृक्षों की अवैध कटाई,बिना परमिट  माफिया उड़ा रहे पेंड़

उत्तरी चौक रेंज क्षेत्र में हरे वृक्षों की अवैध कटाई,बिना परमिट  माफिया उड़ा रहे पेंड़

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

उत्तरी चौक रेंज में हनुमान गढिया के काली मंदिर के निकट फरवरी माह के दौरान हरे-भरे वृक्षों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन माफिया बिना किसी वैध परमिट के बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर रहा है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुँच रहा है।

कटे हुए पेड़ों को गुपचुप तरीके से लेजाकर सुरक्षित ठिकाने पर रखते है। बताया जा रहा है कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब इसका पैमाना बढ़ गया है।

सूत्रों का कहना है कि संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण माफिया बेखौफ होकर हरे वृक्षों पर कुल्हाड़ी चला रहा है।जबकि नियमों के अनुसार हरे पेड़ों की कटाई के लिए सक्षम प्राधिकारी से परमिट अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई।

पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित होगा।

इस संदर्भ में उपप्रभागीय वनाधिकरी सत्येन्द्र कुमार सिंह उन्होंने जांच कर सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल