लखनऊ
थाना हुसैनगंज क्षेत्र में आज समय करीब 2:00 बजे थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि सेवाग्राम कॉलोनी, केकेसी के पास एक अज्ञात युवक (उम्र करीब 30 वर्ष) ने बरगद के पेड़ पर लगभग 60–70 फीट ऊँचाई पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही थाना हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुँची। फायर टीम एवं एसडीआरएफ की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नीचे उतारा गया। आसपास मौजूद लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर उसे मॉर्चरी भिजवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





