आगरा
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Taj Mahal में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि परिसर में लगे एक पेड़ पर बना मधुमक्खियों का छत्ता टूट गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियां इधर-उधर उड़ने लगीं और पर्यटकों पर हमला करने लगीं।
मधुमक्खियों को देखते ही पर्यटकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई पर्यटक खुद को बचाने के लिए दौड़ते नजर आए, जबकि कुछ लोग रुमाल और कपड़ों से अपना चेहरा और शरीर ढककर बचाव करते दिखे। हमले में कई पर्यटक आंशिक रूप से घायल भी हो गए।
घटना के दौरान परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन इस घटना से पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया। यह पूरा मामला ताजमहल परिसर का बताया जा रहा है।







