Home / राज्य / लक्ष्मीपुर के कस्तूरबा के बच्ची कल्याणी का खजूरिया में संदिग्ध हालत में मौत   

लक्ष्मीपुर के कस्तूरबा के बच्ची कल्याणी का खजूरिया में संदिग्ध हालत में मौत   

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

 

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खजुरिया में सोमवार की रात एक दर्दनाक घटना हो गई।जहा संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान मृत छात्रा की पहचान कल्याणी (14) के रूप में हुई है। वह पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है।रात में ही डीएम, एसपी व सीडीओ ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली।

विद्यालय में पढ़ने वाली कल्याणी परिसर में लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। इसी दौरान अचानक किसी विषैले जीव ने उसकी पैर की उंगली में काट लिया।शुरुआत में उसे मामूली परेशानी महसूस हुई, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।उसे चक्कर आने लगे और गला सूखने की शिकायत होने लगी,जिससे स्थिति गंभीर हो गई।छात्रा की हालत बिगड़ती देख विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा उसे जिला संयुक्त अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी मौके पर पहुंचे।दोनों अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली ।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में साफ-सफाई,कीटनाशक छिड़काव और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल