Home / विदेश / संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी समस्याए,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी समस्याए,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश

 

फरेन्दा से श्रीनरायन गुप्ता 

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों की सुनवाई की गयी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा समक्ष कुल 130 मामले आए जिनमें मौके पर ही 15 शिकायतों को निस्तारित किया गया। अन्य जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने भूमि सम्बन्धी प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण के उपरांत ही प्रकरणों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को स्थलीय भ्रमण करने और स्पॉट रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं तथा शिकायतों के निस्तारण की निगरानी स्वयं करें। इस अवसर पर अधिकारियों को सम्बोधित करते दीपावली की शुभकामनाएं ब्यक्त करते हुए छठ पूजा पर साफ सफाई व तालाब व पोखरे गहरे पानी से बचाव हेतु प्रचार प्रसार करें, किसानों द्वारा पराली नही जलाने से नुकसान को बताया जाय।जिलाधिकारी के निर्देश पर समाधान दिवस के दौरान हेल्प डेस्क, आयुष्मान डेस्क, आयुष स्वास्थ्य, कृषि द्वारा किसान सम्मान निधि, खाद्य रसद विभाग द्वारा किसान पंजीकरण का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों को लाभान्वित किया गया।

फरियादियों ने भी जिलाधिकारी के इस कदम की सराहना की।समाधान दिवस में आयोजित हेल्प डेस्क के माध्यम से विभिन्न योजनों के लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल