Home / राज्य / लखनऊ में हवा हुई जहरीली, लालबाग और तालकटोरा का AQI 200 पार, दीपावली के बाद और बखराब हाल

लखनऊ में हवा हुई जहरीली, लालबाग और तालकटोरा का AQI 200 पार, दीपावली के बाद और बखराब हाल

 

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, लखनऊ की हवा भी लगातार खराब होती जा रही है। दीपावली से एक दिन पहले शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

लालबाग और तालकटोरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण

‐————————————————–

शहर के लालबाग और तालकटोरा इलाके में वायु गुणवत्ता सबसे खराब पाई गई। इन क्षेत्रों में AQI 200 के पार पहुंच गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्तर पर हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व सांस लेने में तकलीफ, गले में जलन और आंखों में खुजली जैसी समस्याएं बढ़ा सकते हैं।

 

दीपावली के बाद और बढ़ेगा AQI

————————————

मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दीपावली के बाद पटाखों के धुएं और ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की संभावना है। हवा की गति धीमी होने से प्रदूषक तत्व वातावरण में ज्यादा देर तक बने रहते हैं।स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित लोगों को इन दिनों खास सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह या रात में बाहर निकलने से बचें और एन-95 मास्क का प्रयोग करें। घरों में एयर प्यूरीफायर या पौधों के जरिए वायु की गुणवत्ता सुधारी जा सकती है। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि दीपावली पर कम से कम पटाखे फोड़ें और पर्यावरण के अनुकूल उत्सव मनाएं। वाहनों का कम उपयोग करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल