Home / राज्य / दिवाली पर कम बोनस से नाराज टोल कर्मचारियों ने खोले गेट, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 वाहन बिना टोल दिए निकल दिए

दिवाली पर कम बोनस से नाराज टोल कर्मचारियों ने खोले गेट, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 वाहन बिना टोल दिए निकल दिए

 

 

आगरा से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

फतेहाबाद टोल प्लाजा पर सोमवार को अनोखा वाकया देखने को मिला। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर करीब 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए निकल गईं। दरअसल, दीपावली पर कर्मचारियों को उम्मीद के मुताबिक बोनस नहीं मिला, जिससे वे नाराज हो गए।

कर्मचारियों ने जब टोल मैनेजर से बोनस बढ़ाने की मांग की, तो बातचीत में कोई सहमति नहीं बनी। नाराज कर्मचारियों ने विरोधस्वरूप गेट खोल दिए और गाड़ियों को बिना शुल्क के गुजरने दिया। इस दौरान कई घंटों तक टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बात की। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है कि इस घटना से कितने का राजस्व नुकसान हुआ है और किसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल